How to grow Green Chilli at Home Step by Step in Hindi
लगभग हर सब्जी में हरी मिर्च का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। यह दिल को स्वस्थ रखता है: बीटा-कैरोटीन के काफी अनुपात के कारण, हरी मिर्च हृदय प्रणाली के समुचित कार्य को बनाए रखने में मदद करती है और रोग प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी मदद करती है। वजन घटाने में भी यह सहायक होती है।
How to grow green chillies from seed
Step 1: बीज भंडार से मिर्च के बीज का पैकेट खरीदें या एक पकी मिर्च से बीज का उपयोग करें।
Step 2: एक pot या छोटा गमला लें और मिट्टी (garden Soil) और वर्मी कंपोस्ट (70% मिट्टी और 30% वर्मीकंपोस्ट) मिलाकर उसमें भरें।
Step 3: मिर्च के बीजों को अलग करें और गमले में थोड़ी थोड़ी ( लगभग 1-2 cm ) की दूरी पर बीज छिड़के और उन्हें उंगली से दबा लें या ऊपर से मिट्टी से उन्हें ढक लें।
Step 4: थोड़ा सा पानी का छिड़काव करें और गमले को घर के अंदर अप्रत्यक्ष धूप (indirect sunlight) में रख दें । आप इसे हल्की धूप वाले स्थान पर भी रख सकते हैं।
नोट: बीजों को नियमित पानी दें, मिट्टी की रोजाना जाँच करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसमें नमी है। ध्यान रहे गमले में बहुत अधिक पानी न जाए ।
बीज के अंकुरित होने के लिए 3-7 दिन प्रतीक्षा करें। बीज अंकुरित होने के बाद गमले को लगभग 1 हफ्ता धूप में रखें ।
Step 5: जब पौधें 5 सेमी. (cm) हो जाए तो पौधे को बड़े गमलों में स्थानांतरित कर दें।
लगभग 2 से 2.5 महीने बाद इसमें मिर्च आने लगेंगी।
नोट: सुनिश्चित करें कि गमलों में अच्छी जल निकासी हो। आप नीचे से पानी निकलने के लिए छोटे-छोटे 4-5 छेद कर सकते हैं।
• पौधे को स्थानांतरित करते समय जड़ों को नुकसान पहुंचाने से बचें
• यदि आप जड़ों को नुकसान पहुँचने के बारे में चिंतित हैं, तो पौधे निकलने के लिए एक चम्मच का उपयोग करें।
![]() |
| Day 16 after transplantation in a bigger pot |
• सुनिश्चित करें कि मिर्च के पौधे को दिन में कम से कम 6 घंटे धूप मिले
• सप्ताह में 2-3 बार पौधे को पानी दें।
• अच्छी growth के लिए प्रत्येक 20 - 30 दिन के अंतराल में मिट्टी में थोड़ी सी (लगभग 1-2 मुट्ठी ) वर्मीकंपोस्ट डालें।
• कीड़ों अथवा बीमारियों से पौधों को बचाने के लिए 1 से 2 सप्ताह में नीम oil का छिड़काव करें ।
Buy Neem Oil for Plants and vegetables👇
Follow us on Facebook and Instagram and visit our Business page to know more about our work or to buy our products








Comments
Post a Comment